नो बेक ग्रेनोला बार [1 बार]
सामग्री:
जई का आटा: 60 ग्राम
खजूर: 80 ग्राम
मूंगफली: 50 ग्राम
डार्क चॉकलेट: 50 ग्राम
पोषक तत्व:
एनर्जी: 265 किलो कैलोरी
प्रोटीन: 6.5 ग्राम
बनाने का तरीका:
- मूंगफली और जई के आटे को अलग-अलग भून लें।
- खजूर को 15-20 मिनट के लिए गर्म पानी में भिगो दें।
- खजूर और भुनी हुई मूंगफली को पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें।
- पेस्ट को जई के आटे के साथ मिलाएं और आटा गूंथ लें।
- मिश्रण को बटर पेपर पर फैलाएं और चौकोर टुकड़ों में काट लें।
- चॉकलेट को पिघलाकर बार्स पर डालें। इन्हें 1 घंटे के लिए रेफ्रिजरेटर में रख दें।