बेसन ओट्स चिल्ला
सामग्री:
बेसन: 20 ग्राम
जई का आटा: 20 ग्राम
प्याज: 10 ग्राम
टमाटर: 10 ग्राम
धनिया- 5-6 पत्तियां
हरी मिर्च- ½
हल्दी पाउडर- एक चुटकी
नमक स्वाद के अनुसार
लाल मिर्च- एक चुटकी
जीरा पाउडर- एक चुटकी
तेल- 1 चम्मच
पोषक तत्व:
एनर्जी: 210 किलो कैलोरी
प्रोटीन: 8.2 ग्राम
बनाने का तरीका:
- तेल को छोड़कर सभी सामग्री मिला लें और पानी डालकर पतला घोल बना लें। घोल ऐसा बनाएं कि गुठली न पड़ें।
- तवे को थोड़ा गर्म करके पर तेल लगाएं और बैटर डालें।
- चीला बनाने के लिए बैटर को हल्का सा फैला लें।
- धीमी से मध्यम आंच पर चीले को तब तक पकाएं, जब तक कि ऊपर से पका हुआ न दिखने लगे।
- इसे हल्का सुनहरा होने तक पकाते रहें। इसके बाद पलट लें। दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
- ओट्स चिल्ला को 2 चम्मच दही या 2 चम्मच पुदीने की चटनी के साथ परोसें।