अगर हाइपरटेंशन को प्रभावी ढंग से नियंत्रित नहीं किया जाता है, तो यह मरीज़ों के जीवन की गुणवत्ता पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। अपने ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में रखने के छह तरीके इस प्रकार हैं:
स्वस्थ भोजन करें
- अत्यधिक सोडियम (नमक) वाली डाइट व्यक्ति के शरीर में फ्लूएड को बनाए रख सकती है और हाइपरटेंशन का कारण बन सकती है।
- पोटेशियम से भरपूर फूड्स में केला, सादे पके हुए आलू, एवोकाडो और पकी हुई सफेद बीन्स शामिल हैं।
शराब का सेवन सीमित करें और तम्बाकू का सेवन बंद करें।
- अधिक मात्रा में शराब का सेवन हार्ट को नुकसान पहुंचा सकता है।
- महिलाओं को एक दिन में एक ड्रिंक और पुरुषों को दो ड्रिंक तक सीमित रखना चाहिए।
- तम्बाकू का सेवन बंद करने से भी मदद मिल सकती है।
स्ट्रेस को कम करें
- स्ट्रेस के कारण थोड़े समय के लिए ब्लड प्रेशर में वृद्धि हो सकती है।
- मेडिटेशन करने या टहलने से आपको स्ट्रेस से निपटने में मदद मिल सकती है।
निर्देशानुसार दवाएं लें।
- दवा लेने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें, ताकि आपको उनसे अधिकतम लाभ मिल सके।
सक्रिय रहें
- जो लोग अधिक सक्रिय होते हैं, उनमें हार्ट अटैक की समस्या कम होती है।
- हर बार सिकुड़ने पर हार्ट कम काम करता है, जिससे धमनियों पर दबाव कम होता है।
- वयस्कों को हर दिन कम से कम 30 मिनट तक सक्रिय रहना चाहिए।
नेचुरल सप्लीमेंट लें।
- कुछ नेचुरल सप्लीमेंट, जैसे कि लहसुन का अर्क, फिश ऑइल, हिबिस्कस, व्हे प्रोटीन आदि भी ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं।
रेफरेंसः
- Stress and High Blood Pressure: What’s the Connection?” Mayo Clinic, 18 Mar. 2021, mayoclinic.org/diseases-conditions/high-blood-pressure/in-depth/stress-and high-blood-pressure/art-20044190.
- Robinson, Lawrence. “Blood Pressure and Your Brain – HelpGuide.org.” Https://Www.helpguide.org, Mar. 2020, www.helpguide.org/articles/healthy-living/blood-pressure-and-your-brain.htm.