हमराही

चिकन क्विनोआ सलाद

सामग्री:

  • चिकन ब्रेस्ट -50 ग्राम
  •  क्विनोआ - 30 ग्राम
  • टमाटर -1/2 संख्या में (65 ग्राम)
  • हरी शिमला मिर्च -1/4 संख्या में (30 ग्राम)
  • प्याज - 3/4 कप (150 ग्राम)
  • तेल - 1 बड़ा चम्मच
  • नींबू का रस -1 बड़ा चम्मच

पोषक तत्व:

कैलोरी - 260 किलो कैलोरी
प्रोटीन - 15.5 ग्राम

बनाने का तरीका:

  1. क्विनोआ को 3-4 घंटे के लिए भिगोएं।
  2. एक पैन लें, उसमें 2 कप पानी और एक चुटकी नमक डालें। क्विनोआ डालें और नरम होने तक पकाएं।
  3. चिकन को 15-20 मिनट तक प्रेशर कुक करें। ढक्कन हटाकर इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें।
  4. इस बीच में बताई गई सभी सब्जियों को काट लें।
  5. सब कुछ एक साथ मिला लें - एक कटोरे में क्विनोआ, चिकन और कटी हुई सब्जियां मिला लें, स्वादानुसार मसाला और नींबू का रस डालें।
  6. 6.ताज़ा धनिया से सजाएं।

आप इसे भी पसंद कर सकते हैं