चिकन क्विनोआ सलाद
सामग्री:
- चिकन ब्रेस्ट -50 ग्राम
- क्विनोआ - 30 ग्राम
- टमाटर -1/2 संख्या में (65 ग्राम)
- हरी शिमला मिर्च -1/4 संख्या में (30 ग्राम)
- प्याज - 3/4 कप (150 ग्राम)
- तेल - 1 बड़ा चम्मच
- नींबू का रस -1 बड़ा चम्मच
पोषक तत्व:
कैलोरी - 260 किलो कैलोरी
प्रोटीन - 15.5 ग्राम
बनाने का तरीका:
- क्विनोआ को 3-4 घंटे के लिए भिगोएं।
- एक पैन लें, उसमें 2 कप पानी और एक चुटकी नमक डालें। क्विनोआ डालें और नरम होने तक पकाएं।
- चिकन को 15-20 मिनट तक प्रेशर कुक करें। ढक्कन हटाकर इसे थोड़ी देर के लिए ठंडा होने दें।
- इस बीच में बताई गई सभी सब्जियों को काट लें।
- सब कुछ एक साथ मिला लें - एक कटोरे में क्विनोआ, चिकन और कटी हुई सब्जियां मिला लें, स्वादानुसार मसाला और नींबू का रस डालें।
- 6.ताज़ा धनिया से सजाएं।