मूंग दाल चिकन पिज़्जा
सामग्री:
- हरी मूंग दाल – 1 कप,
- ओट्स [पाउडर किया हुआ] – 2 चम्मच,
- चिकन – 50 ग्राम,
- मिर्च पाउडर – 1 चम्मच,
- गरम मसाला – 1 चम्मच,
- हल्दी पाउडर – 1 चम्मच,
- दही – 1 चम्मच,
- धनिया पाउडर – 1 चम्मच,
- प्याज – 1 [कटा हुआ],
- गाजर – ½ [कद्दूकस किया हुआ],
- धनिया पत्ता – 2 चम्मच,
- शिमला मिर्च – 2 चम्मच [छोटे टुकड़े],
- कसा हुआ पनीर/चीज़ – 2 चम्मच,
- काली मिर्च पाउडर – 1 चम्मच,
- नमक – स्वादानुसार,
- तेल – 1 चम्मच
- मिर्ची के फ्लेक्स– 1 चम्मच
- ओरिगेनो – 1 चम्मच
पोषक तत्व:
कैलोरी - 524 किलो कैलोरी
प्रोटीन - 42 ग्राम
बनाने का तरीका:
- 1 कप हरी मूंग दाल को रात भर भिगोएं
- अगली सुबह थोड़ा पानी और ओट्स डालकर पेस्ट बना लें।
- थोड़ा नमक डालें और 30 मिनट के लिए रख दें।
- एक कटोरे में चिकन, मिर्च पाउडर, गरम मसाला, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, दही, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें और 30-40 मिनट के लिए मैरीनेट करें।
- एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें मैरीनेट किया हुआ चिकन डालें और दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक अच्छी तरह से पका लें और छोटे टुकड़ों में काट लें।
- एक कटोरे में गाजर, चिकन, प्याज़, शिमला मिर्च और धनिया पत्ती, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें और सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं।
- एक तवे/पैन पर थोड़ा घी या तेल डालें और मिश्रण को बेस बनाने के लिए फैलाएं।
- टॉपिंग और कसा हुआ पनीर/चीज़ डालें और हर्ब्स और मिर्च के फ्लेक्स छिड़कें। इसे कुछ मिनट के लिए ढक्कन से ढक दें और पिज़्जा परोसने के लिए तैयार है।