दही फल का सलाद
सामग्री:
- 1 कटा हुआ सेब
- 1 कप अनार
- 1 कप कटा हुआ पपीता
- 1 चम्मच भुने हुए कद्दू के बीज
- 1 चम्मच भुने हुए सूरजमुखी के बीज
- 200 मिली दही
पोषक तत्व:
ऊर्जा: 200 किलो कैलोरी
प्रोटीन: 5.93 ग्राम
बनाने का तरीका:
- एक कटोरा लें उसमें दही और सभी कटे हुए फल डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- 1 छोटा चम्मच भुने हुए बीज डालें और फिर से अच्छी तरह मिलाएँ।
- आपका स्वादिष्ट फल दही सलाद तैयार है